एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका
विज्ञान कक्षा-7 अध्याय – 6 जीवों में श्वसन
अध्याय – 6 जीवों में श्वसन

इस अध्याय में लर्निंग आउटकम्स 705, 706, 707, 709 समाहित हैं।
पाठ की पूर्व तैयारी
क्या आपने कभी अपनी गुड़िया या किसी खिलौने को सांस लेते देखा है। आप सभी नाक को कुछ क्षणों के लिए बंद करो अब आप अपने मित्र से चर्चा कीजिए की आपने क्या अनुभव किया। क्या प्रकृति में सभी वस्तुएं श्वसन करती हैं। नीचे लिखित वस्तुओं को सांस लेने या सांस ना लेने वालों में अन्तर कर चर्चा करें।
आओ बच्चों नीचे दी गई टेबल का अवलोकन करें।
अध्याय क्रमांक | अध्याय का नाम |
1. | सूखी लकड़ियाँ |
2. | आपकी खेलने वाली गुड़िया |
3. | चिड़िया |
4. | प्लास्टिक के खिलौने |
5. | पेड़-पौधे |
6. | आपका पालतू जानवर |
7. | साइकिल |
8. | मोटर |
गोल आकृति में श्वसन करने वाले एवं आयताकर आकृति में श्वसन ना करने वाले कारकों को लिखिए।
इस अवलोकन प्रक्रिया के बाद आपके मन में आये विचारों को नीचे दिये बॉक्स में लिखो-
इस अवलोकन प्रक्रिया के बाद हम यह कह सकते टैं कि जो वस्तुएं सांस लेती वे सजीव वस्तुएं कहलाती है. और जो वस्तुएं सांस नहीं लेती पे निर्जीव वस्तुएं कहलाती है। |
रिक्त स्थानों की पूर्ति दिये गये विकल्पों में से चुनकर कीजिए।
श्वसनदर, वायवीय श्वसन, लेक्टिक अम्ल, अन्त: श्वसन, श्वासरंध्र
1.जब भोजन (ग्लूकोज) का विखंडन आक्सीजन के उपयोग द्वारा किया जाता है तो यह …… श्वसनकहलाता हैं।
उत्तर- वायवीय श्वसन
2.अवायबीय श्वसन की क्रिया से लेक्टिक अम्ल से……और कार्बन डाइआक्साइड उत्पन्न होते हैं।
उत्तर- लेक्टिक अम्ल
3.आक्सीजन से समृद्ध वायु को शरीर के अन्दर लेना अन्तःश्वसन्…….कहलाता हैं।
उत्तर- अन्त: श्वसन
4.कोई व्यक्ति एक मिनट में जितनी बार श्वसन करता है उसे उस व्यक्ति का श्वसनदर……… कहते हैं।
उत्तर- श्वसनदर
5.कॉकरोच में श्वसन अंग …..….. होते हैं।
उत्तर- श्वासरंध्र
निम्न लिखित विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखो-
प्रश्न 1. मछलियो में श्वसन अंग होते है- (LO-702)
(A) फेफड़े
(C) क्लोम या गिल
(B) श्वसनरंध्र
(D) त्वचा
उत्तर- (C) क्लोम या गिल
प्रश्न 2. पत्तियों में गैसो का आदान-प्रदान होता है। (LO-704)
(A) त्वचा से
(B) रंध्र से
(C) क्लोम से
(D) फेफड़ो से
उत्तर– (B) रंध्र से
प्रश्न 3. किसी व्यक्ति में श्वसन दर अधिक होगी- (LO-708)
(A) बैठे रहने पर
(B) सोने पर
(C) तेजी से भागने पर
(D) खड़े रहने पर
उत्तर . (c) तेजी से भागने पर
प्रश्न 4. मानव श्वसन तंत्र का भाग नहीं हैं। (LO-706)
(A) फेफड़े
(C) श्वासनली
(B) नासागुहा
(D) भोजन नली
उत्तर .(D) भोजन नली
प्रश्न 5. भोजन नली बताओ मैं कौन हूँ? मैं हवा में उपस्थित हूँ। मैं श्वसन के दौरान फेफड़े में प्रवेश करती हूँ। तुम मेरे बिना जीवित नहीं रह सकते। मै तुम्हारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हूँ। (LO-706)
(A) हाइड्रोजन
(B) ऑक्सीजन
(C) नाइट्रोजन
(D) कार्बन डाइआक्साइड
उत्तर. ऑक्सीजन
प्रश्न 6. एक सजीव X जिसके पास श्वसन अंग P है और वह स्थल पर रहता है। X पानी के अन्दर ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकता है। किन्तु एक अन्य सजीव Y जिसके पास श्वसन अंग Q हैं। वह हमेशा पानी में रहता है और पानी के बाहर आने पर जीवित नहीं रह सकता है। (LO-706)
“X”‘P’ और ‘Y”Q’ क्रमश: हैं-
(A) मनुष्य व त्वचा तथा मेढ़क व फेफड़े
(B) मनुष्य व फेफड़े तथा मछली व गिल्स
(C) मेढ़क व गिल्स तथा मछली व त्वचा
(D) मनुष्य व गिल्स तथा मछली व फेफड़े
उत्तर. (B) मनुष्य व फेफड़े तथा महट्टी व गिब्स
प्रश्न 7. कॉलम A व कॉलम B का सही मिलान कीजिए- (LO-706)
अ | अ कॉकरोच। | I स्टोमेटा |
ब | मछली | II श्वासरंध्र |
स | केचुआ | III क्लोम या गिल्स |
द | पौधे | IV त्वचा |
(A) अ-III ब-IV स-III द-I
(B) अ-II ब-III स-IV द-I
(C) अ-IV ब-III स-II द-I
(D) अ-I ब-II स-III द-IV
उत्तर.(B) अ-II ब-III स-IV द-I
प्रश्न 8. मै एक पाइप जैसी संरचना हूँ, और विशेष कोशिकाओं से बनी हूँ, मेरा प्रमुख कार्य पादपों में मृदा से जल और पोषक तत्वों का परिवहन करना है। बताओ में कौन हूँ- (LO-702)
(A) प्लोएम
(B) जाइलम
(C) रंध्र
(D) मूलरोम
उत्तर. (B) जाइलम
अति-लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. कॉकरोच के शरीर में श्वसन किसके द्वारा होता है? (LO-706)
(विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-66, विषयवस्तु – 6.5 से खोजे व लिखें)
उत्तर. कॉकरोच के शरीर में श्वसन श्वासरंध्र द्वारा होता है।
प्रश्न 2. हमें नियमित भोजन क्यो करना चाहिए? (LO-713)
(विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-66, विषयवस्तु 6.5 से खोजे व लिखें)
उत्तर.किसी भी कार्य करने के लिए हमें उर्जा की आवश्यकता होती है इसलिए हमें नियमित भोजन करना चाहिए भोजन से हमें उजी मिलती है)
प्रश्न 3. कोशिका में आक्सीजन की उपस्थिति में भोजन के विखंडन के प्रक्रम को क्या कहते हैं? (LO-706) (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-66. विषयवस्तु 6.5 से खोजे व लिखें)
उत्तर. कोशिका में आक्सीजन की उपस्थिति में भोजन के विखंडन के प्रक्रम को कोशिकीय श्वसन कहते हैं।
प्रश्न 4. यीस्ट मे श्वसन की विधि को स्पष्ट करते हुए लिखिए। (LO-706) (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-66, विषयवस्तु – 6.5 से खोजे व लिखें)
उत्तर. यीस्ट शिवायवीय रूप से श्वसन करते है इस प्रक्रिया के समय ऐल्कोहॉल निर्मित करते हैं अतः इनका उपयोग शराब और बियर बनाने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 5. अत्यधिक व्यायाम करने पर हमारी पेशियों में ऐंठन क्यों होती है? कारण लिखिए।
(LO-704)* (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-60 पैरा-3 से खोजे व लिखें)
उत्तर. पेशियों के अवायवीय श्वसन करने के कारण।
लघु-उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. निम्न क्रियाकलापों के अनुसार किसमें श्वसन दर तीव्र एवं सामान्य होती है, तालिका बनाकरं लिखिए।
(विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-61-62 से खोजे व लिखें) (LO-708)
क्र. | क्रियाकलाप | श्वसन दर (तीव्र / सामान्य ) |
1. | बैठकर पढ़ते हैं | 15 से 18 बार |
2. | दौड़ते समय | 25 से 30 बार |
3. | सोते समय | 12 से 15 बार |
4. | सीढ़ी चढ़ते समय | 20 से 25 बार |
5. | व्यायाम करते समय | 20 से 25 बार |
6. | खेलते समय | 15 से 20 बार |
7. | तेज चलते समय | 18 से 20 बार |
8. | शारीरिक श्रम करते समय | 20 से 25 बार |
प्रश्न 7. निम्न लिखित जीवों के श्वसन अंगो के नाम लिखो। (L0-706)
मेढ़क, यीस्ट, कॉकरोच, मछली, छिपकली, गाय, सर्प, पक्षी, केचुआ, मनुष्य
(विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 66 एवं 67 से खोजे व लिखें)
उत्तर.
मनुष्य → फेफड़ा
केचुआ→ त्वचा
मेढ़क →त्वचा
हिपकली → फेफड़ा
गाय → फेफड़ा
सर्प → क्लोम
कॉकरोच → स्वसरंध
मछली → गलफड़े(गिल्स)
पक्षी → फेफड़ा
प्रश्न 8. डाल्फिन अक्सर पानी की सतह पर आकर पानी की फुहार छोड़ती है क्यों?
(LO-705) (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-67, विषयवस्तु-6.6 से खोजे व लिखें)
उत्तर . सांस लेने के लिए।
प्रश्न 9. जब हमें नींद या झपकी आती है तो हम जम्हाई क्यों लेते हैं? कारण पता कर लिखिए
(विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-61, क्रियाकलाप – 6.2 से खोजे व लिखें),
उत्तर . क्योंकि इस समय हमारी श्वसन दर कम हो जाती है, जिसके कारण हमें जम्हाई आती है
प्रश्न 10. वायवीय एवं अवायवीय श्वसन किसे कहते हैं समीकरण लिखकर स्पष्ट करों?
(LO-707) (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 61, विषयवस्तु – 6.2 से खोजे व लिखें)
उत्तर . वायवीय श्वसन: वायवीय श्वसन में भोजन का विखण्डन ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता है
अवायवीय श्वसन → अवायवीय श्वसन में, ग्लूकोज का विखण्डन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है।
ग्लूकोज → (02 अनुपस्थित) कार्बनडाइ आक्साइड + जल + उर्जा
ग्लूकोज → (02)एल्कोहल+ कार्बनडाइ आक्साइड + जल + उर्जा
प्रश्न 11. निम्न को परिभाषित कीजिए–
(LO-708) (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 59, विषयवस्तु – 6.7 से खोजे व लिखें)
(i) अन्त: श्वसन, (ii) उच्छवसन (iii) श्वसनदर
उत्तर . अन्त: श्वसन : अंत: श्वसन का तात्पर्य फेफड़ो में हवा के अंदर और बाहर जाने की प्रक्रिया से है
उच्छवसन : शरीर के अंदर से कार्बन डाइऑक्साइड से समृद्ध वायु बाहर निकालना उच्छवसन कहलाता है।
श्वसनदर : श्वसन दर मनुष्य द्वारा प्रति मिनट ली गई
सांसों की संख्या है
प्रश्न 12. प्राणायाम क्यो आवश्यक है? हमें धूम्रपान क्यो नहीं करना चाहिए।
(LO-713,716) (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-118, विषयवस्तु – 10.3 से खोजे व लिखें)
उत्तर. प्राणायाम हमारे तनाव को कम करने में सक्षम है प्राणायाम से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है शरीर की शक्ति को बढ़ान्य है और कई बिमारियों से मुक्ति दिलाता है
क्योंकि, धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर, सांस संबंधी समस्याएं, मधुमेह, हृदय रोग, आदि बिमारियाँ सकती हैं।
दीर्घ- उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 13. मानव श्वसन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए एवं प्रमुख अंगों के नाम लिखिए? (LO-709) (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-63, चित्र – 6.4 से खोजे व लिखें)
उत्तर. अंगो के नाम = ग्रासनी, श्वास नली, फेफड़ा, पसलियाँ, डायाफ्राम, मुखगुह , नासा गुहा।
प्रश्न 14. श्वसन की क्रिया में डायफ्राम की भूमिका का वर्णन कीजिए
(विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-64-65, विषयवस्तु 6.7 तथा चित्र-611 से खोजे व लिखें)
उत्तर. स्वसन की क्रिया में डायाफ्राम दोनों फेफड़ों को नीचे की ओर सीधे रखता हूँ यह डायाफ्राम वक्ष एवं उदर को विभाजित करने का कार्य करता है। अंत श्वसन के समय पसलिया ऊपर और बाहर की ओर गति करती है और डायाफ्राम नीचे की ओर गति करता है।
उच्छ्वसन के समय पसलिया नीचे की ओर और अंदर की ओर आ जाती हैं जबकि डायाफ्राम ऊपर 1 की ओर अपनी पूर्व स्थिति में आ जाता है।
प्रश्न 15. पादपों में श्वसन की क्रिया विधि को समझाइयें। (LO-706) (विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-68 से खोजे व लिखें)
उत्तर. पादपों में श्वसन हेतु ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और वे कार्बन डाई-आवस मुक्त करते हैं पादपों में गैसीय आदान हेतु विशिष्ट अंग नहीं होते बल्कि उनमें इस उद्देश्य हेतु रंध्र व वातरंध्र होते है
प्रोजेक्ट 1
प्रश्न 1. अपने दस सहपाठियों को विभिन्न परिस्थितियों में श्वसन दर में होने वाले परिवर्तनों का अनुमान लगाकर नीचे दिये शब्दों की सहायता से तालिका पूर्ण कीजिए–
(सामान्य, सामान्य से अधिक, सामान्य से बहुत अधिक)
श्वसन दर | ||||
क्र. | सहपाठी का नाम | 10 मिनट तक तेज चलने के उपरान्त | 100 मीटर दौड़ने के बाद | विश्राम अवस्था में |
1. | राम लाल | सामान्य से अधिक | सामान्य | |
2. | धंसु | सामान्य से अधिक | सामान्य से अधिक | सामान्य |
3. | श्याम | सामान्य से अधिक | सामान्य से बहुत अधिक | सामान्य |
4. | दीपिका | सामान्य से अधिक | सामान्य से बहुत अधिक | सामान्य |
5. | कृष्णा | सामान्य | सामान्य से अधिक | सामान्य |
6. | रीता | 15 से 20 बार | सामान्य से बहुत अधिक | सामान्य |
7. | बहादुर | सामान्य | सामान्य से अधिक | सामान्य |
8. | आसमा | सामान्य से अधिक | सामान्य से बहुत अधिक | सामान्य |
9. | गायत्री | सामान्य से अधिक | सामान्य से अधिक | सामान्य |
10. | तेजस | सामान्य से अधिक | सामान्य से अधिक | सामान्य |
प्रोजेक्ट 2
बच्चों दिये गये स्थान पर धूम्रपान को रोकने के लिए एक पोस्टर बनाइये एवं धूम्रपान को रोकने हेतु
एक स्लोगन लिखिए-
पोस्टर
स्लोगन जिसे सिगरेट से हो जाए प्यार उसकी जिंदगी हो जाए बेकार ॥
जिंदगी को को धुंए में न उड़ाओ, होश में आओ, होश में आओ ॥