एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका हिन्दी कक्षा-7 पाठ – 3
मेरी वसीयत

पूर्व तैयारी
पाठ प्रारंभ करने के पूर्व नेहरूजी के बारे में बच्चो से चर्चा कीजिए। इसके लिए नेहरू जी का चित्र दिखाया जा सकता है, बालगीत/ बालदिवस पर चर्चा की जा सकती है:- जैसे- चित्र किस व्यक्ति का हैं?
- आप इनके बारे में क्या-क्या जानते हैं?
- वसीयत शब्द का अर्थ व अवधारणा से बच्चो को परिचित कराए।
- पाठ का आदर्श व अनुकरण वाचन किया जाये ।
- आस-पास की नदियों के बारे में बात करते हुए किनारे बसे नगरों तीर्थो की संक्षिप्त जानकारी देना।
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. गंगा में अस्थियों का विसर्जन करने के पीछे नेहरूजी की गंगा के प्रति मान्यता थी– H-707,708
(A) धार्मिक भावना
(B) पुराने रीति रिवाज
(C) प्रेम
(D) मुक्ति की भावना
उत्तर- (C) प्रेम
प्रश्न 2. ‘नाकामयाबी’ शब्द में उपसर्ग है H-713,719
(A) ना
(C) या
(B) काम
(D) वी
उत्तर- (A) ना
अति लघु उत्तरीय
Also Chack 👇
प्रश्न 3. ‘मेरी वसीयत’ पाठ से नेहरूजी की कौन-सी भावना झलकती है? (सम्पूर्ण पाठ). H-710,707
उत्तर- मेरी वसीयत पाठ से नेहरू जी की देश प्रेम और एकता की भावना झलकती है।
प्रश्न 4. ‘कामयाबी’ शब्द में ‘ना’ उपसर्ग जोड़कर ‘नाकामयाबी’ शब्द बना है, इसी तरह ‘ना’ उपसर्ग जोड़कर कोई दो शब्द बनाइए? (पृष्ठ क्र.-16 भाषा अध्ययन) H-715
उत्तर- ना+राज= नाराज, ना + मुमकिन नामुमकिन.
प्रश्न 5. किसके बदले में कुछ भी दे पाना मुमकिन नहीं है? पाठ के आधार पर बताइए? (पृष्ठ क्र.-13 अनुच्छेद-1). H-702,713
उत्तर- प्रेम के, बदले मे “”नही है। बदले मे कुछ भी दे पाना मुमकिन नहीं है ।
प्रश्न 6. “वि” उपसर्ग जोड़कर कोई दो शब्द बनाइए ? (पृष्ठ क्र. – 10 भाषा अध्ययन)। H-719,715
उत्तर– वि+ राग = विराग, वि+शाल = विशाल
लघु उत्तरीय
प्रश्न 7. नेहरू जी मरने के बाद कोई धार्मिक रस्म अदा नहीं करना चाहते थे; क्यों? (पृष्ठ क्र. – 13 अनुच्छेद-2). H-720
उत्तर– क्योकि नेहरू जी रस्म समझ कर उसमें “बंध जाना एक धोखा मानते थे।
प्रश्न 8. नेहरू जी ने अपनी वसीयत में मरने के बाद भस्म को कहाँ डाल देने की इच्छा व्यक्त की है ? (पृष्ठ क्र. – 14 अनुच्छेद-2 एवं 3) H-720
उत्तर- नेहरू जी ने अपनी वसीयत मे मरने के बाद अपनी भस्म को मुट्ठी भर गंगा नदी मे तथा शेष बची हुई भस्म को भारत के उन हिस्सों मे डालने की बात कही थी जहाँ किसान जीतोड़ मेहनत करते है।
प्रश्न 9. अपने जिले की किसी भी नदी की विशेषताओं पर तीन वाक्य लिखिए? (भाषा भारती.) H-716
उत्तर- (1) मेरे जिले की नदी का नाम वैनगंगा है।
(2) वैनगंगा नदी पूर्व से पश्चिम बहती है।
(3) इस नदी में बड़े-बड़े पत्थर मौजूद है।
प्रश्न 10. नेहरू जी को गंगा नदी से लगाव था। पाठ की किन पंक्तियों से पता चलता है? तीन पक्तियाँ लिखिए? (पृष्ठ क्र. – 14 भाषा अनुच्छेद-1) H-702,716
उत्तर- (1) मैने सुबह की रोशनी मे गंगा को मुस्काते देखा
(2)गंगा तो विशेषकर भारत की नदी है
(3) गंगा तो भारत की प्राचीन सभ्यता का प्रतीक रही है ।
दीर्घ उत्तरीय
प्रश्न 11. नेहरू जी ने पुरानी रीति रस्मों का विरोध क्यों किया? (पृष्ठ क्र. – 14 अनुच्छेद 2)। H-720,708
उत्तर– नेहरू जी ने पुरानी रीति- रस्मों का विरोध इसलिए किया है क्योंकि वह चाहते है कि भारत के लोग इन रीति-रस्मों की जंजीरो “को तोड़ कर बाहर निकल जाए. क्योकि यह रस्मे हमारे देश भारत को आगे बढ़ने से रोकती हैं।
प्रश्न 12. किन्हीं दो महापुरुषों के चित्र चस्पा कर उनके बारे में पाँच-पाँच वाक्य लिखिए? H-721,717,718
उत्तर- (1) गाँधी जी का वास्तविक नाम मोहनदास करमचंद “गांधी है
(2) 2 अक्टूबर 1869 को गांधीजी का “जन्म गुजरात के पोरबंद जिले मे हुआ था
(3) इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस एवम गांधी जयंती के नाम से जानते है
(4) इनके पिताजी एवं गांधी करमचंद गाँधी एक दीवान थे
(5) इनकी माताजी पुतलीबाई का धर्म के प्रति काफी लागव था