Mp board Class 6th Math ardhvaarshik paper Pdf -Aglase

नमस्कार प्रिय छात्रों आज हम आपके लिए Mp Board Class 6th Maths Half Yearly Paper 2023-24 लेके आए है जिसकी सारी जानकारी आपको हम देने वाले है जिसमे की परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को हम आपको पहले ही बता देंगे जिसके साथ आपको उन प्रश्नों का उत्तर भी मिलेगा जिसे याद करके आप अच्छे नंबर ला सकते है यदि आपको Maths half Yearly Paper के सारे प्रश्न जानने है तो इस पोस्ट को हमारे साथ लास्ट तक देखना पड़ेगा और आपको सारे प्रश्न प्राप्त होंगे और आप अच्छे नंबर से पास हो जायेंगे।

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24

विषय – गणित (हिन्दी माध्यम)

कक्षा- 6. Set-A

समय : 2:30 घंटे                                पूर्णांक :60

महत्वपूर्ण निर्देश –

1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2. सभी प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र.1 से 5)

निर्देश: प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए- 

प्र-1 अंक 9.0 और 5 में से किसी एक अंक का दो चार प्रयोग करने पर बनने वाली चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या होगी (1)

(A) 9005

(B) 9905

(C) 9550

(D) 9950

प्र-2. 999 की पूर्ववर्ती संख्या है- (1)

(A) 998

(B) 1000

(C) 999

(D) 1001

प्र-3. 11 से विभाज्य संख्या है- (1)

(A) 5445

(B) 4545

(C) 5045

(D) 5454

प्र-4. तेईस लाख तीस हजार दस को संख्यात्मक रूप में लिखते हैं- (1)

(A) 233010

(B) 2330010

(C) 2303010

(D) 23300010

प्र-5. सबसे छोटी पूर्ण संख्या है-

(A) 1

(B) 2

(C) 0

(D) 3

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्र.6 से 10 )

प्र-6. । मिलियंन……… लाख के बराबर होता है।

प्र-7.45278=4×10000+5X……….+2×100+7×10+8

प्र-8. सबसे छोटी प्राकृत संख्या…………… है।(1)

प्र-9. 5 और 6 का सार्व गुणन खण्ड………….(1)

प्र-10. 2408=…………….X8

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न (प्र. 11 से 16)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए।

प्र- 11. संख्या 67452283 में उपयुक्त स्थान पर अल्पविराम लगाकर अंतर्राष्ट्रीय संख्यांव न पद्धति में लिखिए। (2)

प्र-12. दिये गये संख्या युग्मों को उपयुक्त चिन्ह (>.<) का प्रयोग कर लिखिए।(2)

(अ) 1312, 1132

(च) 87593,87953

प्र-13. 20 से छोटी सभी अभाज्य संख्याएँ लिखिए।

प्र-14. 100919 और 11005 की परवर्ती संख्याएँ लिखिए।(2)

प्र-15. 3,4 और 9 का पहला सार्वगुणज लिखिए। (2)

प्र-16. एक कमरे की लंबाई 12 मी. एवं चौड़ाई 8 मी. है। उस बड़े से बड़े फीता (टेप) की लम्बाई ज्ञात कीजिए जिससे कमरे की लंबाई और चौड़ाई को पूरा-पूरा नापा जा सके।

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्र. 17 से 22)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए।

प्र-17. अंक 5.2.4 और 7 में से प्रत्येक का केवल एक बार प्रयोग करते हुए चार अंकों की बनने वाली सबसे बड़ी संख्या और सबसे छोटी संख्या का अंतर ज्ञात कीजिए। (3)

प्र-18. 12 और 35 के बीच की पूर्ण संख्याएँ लिखिए। (3)

प्र-19. किसी विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पक्तियों में इस प्रकार खड़े किए जा सकते हैं कि प्रत्येक पक्ति में 4.5 या 8 विद्यार्थी हों। विद्यालय में न्यूनतम विद्यार्थियों की संख्या क्या होगी ? (3)

प्र-20. दी गई संख्याओं को अवरोही क्रम में लिखिए। 83346, 83463, 83347, 83354, 83594, 83495 (3)

प्र-21. संख्या रेखा का प्रयोग कर के 9-6 ज्ञात कीजिए। (3)

प्र-22. 26 के प्रथम तीन गुणज लिखिए।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्र.23 से 26 )

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए।

प्र-23. प्रात:कालीन सैर में तीन व्यक्ति एक साथ कदम उठाकर चलना प्रारंभ करते हैं। उनके कदमों की लंबाइयाँ क्रमश: 80 से.मी., 85 से.मी. और 90 से.मी. है। इनमें से प्रत्येक न्यूनतम कितनी दूरी चले कि वे उसे पूरे-पूरे कदमों में तय करें। (5)

प्र-24. दो टैंकरों में क्रमश: 850 लीटर और 680 लीटर मिट्टी का तेल आता है उस बर्तन की अधिकतम धारिता ज्ञात कीजिए जो इन दोनों टैंकरों के तेल को पूरा-पूरा माप सके। (5)

प्र-25. एक विद्यार्थी ने 2456 को 45 के स्थान पर 54 से गुणा कर दिया। तो बताओ उसका उत्तर सही उत्तर से कितना अधिक है।(5)

प्र-26. अभ्यास पुस्तिकाएँ बनाने के लिए कागज की 75,000 शीट उपलब्ध है। प्रत्येक शीट से अभ्यास पुस्तिका के 8 पृष्ठ बनते है। अभ्यास पुस्तिका में 200 पृष्ठ है। तो बताओ उपलब्ध कागज से कितनी अभ्यास पुस्तिकाएँ बनाई जा सकती हैं।

Leave a Comment