MP Guest Faculty Recruitment 2022; एमपी स्कूल अतिथि शिक्षक भर्ती 2022 – जल्द रजिस्ट्रेशन करे

MP Guest Faculty Recruitment 2022: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा योग्य उम्मीदवारों से स्कूल अतिथि शिक्षक के पदों पर भर्ती सबंधी नया नोटिफिकेशन जारी किया है । नए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदक नया रजिस्ट्रेशन कर सकते है, आधार E-KYC कर सकते है साथ ही जो आवेदक पहले आवेदन कर चुके है वे अपने फॉर्म में सुधार और दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते है।

निचे MP Guest Teacher Recruitment 2022 बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। MP Guest Faculty Recruitment 2022 की भर्ती प्राथमिक स्कूल, माध्यमिक स्कूल, उच्च माध्यमिक स्कूल और उच्चतर माध्यमिक स्कूल में की जाती है। यहाँ हम आपको बता दे की यदि आपने पहले किसी वर्ष अतिथि शिक्षक का रजिस्ट्रेशन कर चुके है, तो आपको फिर से नया रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। अतिथि शिक्षक रजिस्ट्रेशन की सम्पूर्ण जानकारी आप ऑफिसियल वेबसाइट पर अच्छे से चेक करे और सभी नियमो को ध्यान पूर्वक पड़े। एमपी अतिथि शिक्षक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022-2023 से सम्बंधित सारी जानकारी निचे दी गई है।

MP Guest Faculty Recruitment 2022 Details

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन पास।

अतिथि विद्वानों के लिए पत्र/परिपत्र/आदेश 2022

  • 03/06/2022. विषयः- अतिथि शिक्षक पोर्टल में नवीन पंजीयन, आधार-EKYC, पूर्व पंजीकृत आवेदन में योग्यता में संशोधन तथा सत्यापन।
  • 24/05/2022 शैक्षणिक सत्र 2021-22 में आमंत्रित अतिथि शिक्षकों हेतु अतिरिक्त मांग अनुसार मानदेय भुगतान हेतु आवंटन आदेश।
  • 20/04/2022 शैक्षाणिक सत्र 2021-22 में आमंत्रित अतिथि शिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च एवं अप्रेल 2022 तक का मानदेय भुगतान हेतु बजट बंटन
  • 19/04/2022 अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान जनरेट करने के उपरांत gfms पोर्टल में अनमैप करने के संबंध में।

MP Guest Teacher Vacancy 2022 Process

  1. रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले GFMS पोर्टल पर अपनी जानकारी भरे जैसे कि व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और अनुभव से सम्बंधित जानकारी। सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले। यदि आप पहले किसी वर्ष रजिस्ट्रेशन कर चुके है, तो आपको फिर से नया रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
  2. . आधार E-KYC: E-KYC के लिए अपने आधार कार्ड नंबर और समग्र आईडी को पोर्टल पर अपडेट करे और इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें

How to do MP Guest Teacher Vacancy E-KYC?

  • GFMS Portal में रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे
  • E-KYC विकल्प पर क्लिक करे और अपना समग्र आईडी नंबर और मोबाइल नंबर डालें
  • अब अपना आधार कार्ड नंबर डालें।
  • अब मोबाइल पर OTP या बायोमेट्रिक में से किसी एक विकल्प को चुने
  • अब अंत में आपको “successful E-KYC” का मेसेज दिखाई देगा
  • KYC पेज का प्रिंट आउट निकाल लें।

3. दस्तावेज परिक्षण: रजिस्ट्रेशन प्रिंट आउट और E-KYC प्रिंट आउट के साथ अपने सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपि को अपने नजदीकी सरकारी स्कूल में वेरिफाई कराएं।

4. स्कोर कार्ड डाउनलोड करे: वेरफिकेशन के पश्चात GFMS Portal से अपने स्कोर कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल ले।

5. स्कूल का चुनाव करना: आवेदक अपने विषय के अनुसार GFMS Portal पर रिक्त पदों की जानकारी डाउनलोड कर सकते है। जिस स्कूल में सीट खाली है, वहां जाकर अपने दस्तावेज वेरिफाई करवाएं।

MP Guest Faculty Recruitment 2022 Important Dates

Online Application Begin: 03/06/2022
Last Date for Application: 10/06/2022
Last Date for Documents Verification: 11/06/2022

How to apply for MP Guest Teacher New Registration 2022?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक प्रबंधन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  • Guest Faculty” विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब MP Guest Teacher Registration पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरे
  • इसके पश्चात GFMS login पर क्लिक करके, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करे।
  • अपनी जानकारी भरे और फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करे।
  • फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालें।
  • फॉर्म के साथ अपने दस्तावेज लेकर संकुल से वेरिफिकेशन करवाए।

Leave a Comment