Class 8th Social Science varshik paper 2023 MP Board

एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा-2023
कक्षा-आठवीं
विषय-सामाजिक विज्ञान

समय-2:30 घंटे पूर्णांक-60



बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 01-10 तक)
निर्देश – प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–

प्रश्न 1. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखाकार कब मनाया गया?
(अ) 1910 के दशक में (ब) 1920 के दशक में
(स) 1930 के दशक में (द) 1940 के दशक में
उत्तर – (ब) 1920 के दशक में

प्रश्न 2. राष्ट्रीय संग्रहालय एवं राष्ट्रीय अभिलेखाकार स्थित हैं–
(अ) कोलकाता में (ब) मुंबई में
(स) चेन्नई में (द) नई दिल्ली में
उत्तर – (द) नई दिल्ली में

प्रश्न 3. कठपुतली एक …. होता है।
(अ) खिलौना (ब) हथियार
(स) बर्तन (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (अ) खिलौना

प्रश्न 4. ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कहां की गई थी–
(अ) पेरिस (ब) रोम
(स) लंदन (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (स) लंदन

प्रश्न 5. कौन सी पश्चिमी ताकत सबसे पहले भारत आई?
(अ) ब्रिटिश (ब) स्पेनिश
(स) पुर्तगाली (द) फ्रांसीसी
उत्तर – (स) पुर्तगाली

प्रश्न 6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकांश प्रारंभिक नेता इनमें से कहां के थे?
(अ) मुंबई और दिल्ली (ब) मुंबई और कोलकाता
(स) कोलकाता और मद्रास (द) दिल्ली और मद्रास
उत्तर – (ब) मुंबई और कोलकाता

प्रश्न 7. भारतीय राज्य के …. अंग होते हैं।
(अ) एक (ब) दो
(स) तीन (द) चार
उत्तर – (स) तीन

प्रश्न 8. संसद द्वारा पारित ऐसा कानून जो बेहद अलोकप्रिय है। ऐसे कानून की लोगों द्वारा किस प्रकार आलोचना की जाती है?
(अ) जन सभाओ द्वारा (ब) अखबारों में लिखकर
(स) टी.वी. चैनलों में (द) हिंसात्मक क्रियाओं द्वारा
उत्तर – (द) हिंसात्मक क्रियाओं द्वारा

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(अ) उपयोगिता (ब) मूल्य
(स) मात्रा (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (स) मात्रा

8वी सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड



प्रश्न 10. इनमें से कौन-से स्थान सघन बसे क्षेत्र हैं?
(अ) मरुस्थल क्षेत्र (ब) नदी घाटी
(स) सघन वन क्षेत्र (द) पर्वतीय क्षेत्र
उत्तर – (ब) नदी घाटी

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. जेम्स मिल कौन था?
उत्तर – जेम्स मिल एक स्कॉटिश अर्थशास्त्री तथा राजनीतिक दार्शनिक था।

प्रश्न 12. चार्टर से क्या तात्पर्य था?
उत्तर – चार्टर से तात्पर्य था कि इंग्लैंड का अन्य कोई व्यापारिक समूह पूर्व के साथ व्यापार में कंपनी के साथ प्रतिद्वंदिता नहीं करेगा।

प्रश्न 13. वन गांवों की स्थापना क्यों की गई?
उत्तर – रेलवे के स्लीपर निर्माण के लिए पेड़ काटने वाले मजदूरों की सस्ती एवं आसानी से उपलब्धता को ध्यान में रखकर वन गांव की स्थापना की गई।

प्रश्न 14. मुगल सम्राट विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए क्यों तैयार हुए?
उत्तर – मेरठ पर कब्जा करने के पश्चात वहां के सिपाही दिल्ली की ओर बढ़े। दिल्ली रेजीमेंट के सिपाहियों ने भी विद्रोह कर दिया तथा अपने अफसरों की हत्या कर दी। ये सभी सिपाही लाल किला पहुंचे तथा बहादुर शाह जफर को उन्होंने अपना नेता घोषित कर दिया। ऐसी स्थिति में अनिच्छा के बावजूद बहादुर शाह को विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए तैयार होना पड़ा।

प्रश्न 15. ‘वुड के डिस्पैच’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – 1854 में ईस्ट इंडिया कंपनी के लंदन स्थित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भारतीय गवर्नर जनरल को शिक्षा के विषय में एक नीति पत्र भेजा। चूंकि यह नीति पत्र चार्ल्स वुड द्वारा भेजा गया था, अतः इसे ‘वुड के डिस्पैच’ के नाम से जाना जाने लगा।

प्रश्न 16. संवैधानिक उपचार के अधिकार में किस बात का उल्लेख किया गया है?
उत्तर – इस अधिकार के अंतर्गत यदि किसी नागरिक को लगता है कि राज्य द्वारा उसके किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है तो वह अदालत में जा सकता है।

8वी Hindi Final Paper 2023 MP Board



प्रश्न 17. विपक्षी दल किसे कहते हैं?
उत्तर – संसद में बहुमत प्राप्त दल/गठबंधन दल का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विपक्षी दल कहलाते हैं।

प्रश्न 18. तटीय एवं शुष्क प्रदेशों में मृदा अपरदन की रोकथाम किस प्रकार की जाती है?
उत्तर – तटीय और शुष्क प्रदेशों में मृदा आवरण को बचाने हेतु पवन गति को रोकने के लिए वृक्ष कतारों में लगाए जाते हैं, जिसे मेखला कहते हैं।

प्रश्न 19. स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियां हैं?
उत्तर – स्थानांतरित कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरा की समाप्ति के बाद वह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है।
स्थानांतरी कृषि करने से निम्नलिखित हानियां होती हैं–
वनों का हास, मृदा अपरदन, वायु प्रदूषण आदि

प्रश्न 20. लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर – लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता है, क्योंकि वे अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करते हैं।

Class 8th social science varshik paper 2023 Solution pdf download



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के बीच भारत में होने वाली लड़ाईयों के कारणों की चर्चा कीजिए।
प्रश्न 22. ज्योति राव और अन्य सुधारकों ने समाज में जातीय असमानताओं की आलोचनाओं को किस तरह सही ठहराया?
प्रश्न 23. किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
प्रश्न 24. औद्योगिक तंत्र से आप क्या समझते हैं?

 

Class 8th social science varshik paper 2023 Solution pdf download

Leave a Comment