Class 8th Social science Masik Aklan November Mah -Cg Board

Cg Board Masik Aklan November Mah -Cg Board – छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वी के मासिक आकलन के पेपर चल रहे हैं। आजकि इस पोस्ट मे आपको कक्षा 8वी सामाजिक विज्ञान के मासिक आकलन के पेपर का हल आपको देखने को मिलेगा।

8th सामाजिक विज्ञान मासिक आकलन नवम्बर माह

November माह के मासिक आकलन शुरू हो गए है।इस पोस्ट मे कक्षा 8वी सामाजिक विज्ञान के मासिक आकलन के महत्त्वपूर्ण प्रश्न नीचे दिए गए हैं उनमें से अधिकतर क्वेश्चन पेपर में पूछें जायेंगे।

मासिक आकलन 2022-23
माह नवम्बर 2022

कक्षा-8 विषय सा.विज्ञान

पूर्णांक 25 अंक समय 40 मिनट

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न 1. जलियावाला बाग स्थित है-। 1 अंक

(अ) नागपुर.
(ख) अमृतसर,
(स) मुंबई,
(द) कोलकाता

उत्तर-(ख) अमृतसर

प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय है-1 अंक

(अ) न्यूयार्क
(ब) पेरिस,
(स) कनाडा,
(द) लंदन

उत्तर- (अ) न्यूयॉर्क

प्रश्न 3. कौन सा उद्योग ‘सनवाइज उद्योग’ के नाम से जाना जाता है- 1 अंक

(अ) लोहा इस्पात उद्योग,
(ब) सूती वस्त्र उद्योग,
(स) सूचना प्रौद्योगिकी
(द) वन उद्योग

उत्तर- (स) सूचना प्रौद्योगिकी

(अति लघुउत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 4. बंगाल का विभाजन कब हुआ ? 2 अंक

उत्तर- बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा 19 जुलाई 1905 को भारत के तत्कालीन वाइसराय कर्जन के द्वारा किया गया था। एक मुस्लिम बहुल प्रान्त का सृजन करने के उद्देश्य से ही भारत के बंगाल को दो भागों में बाँट दिये जाने का निर्णय लिया गया था। बंगाल-विभाजन 16 अक्टूबर 1905 से प्रभावी हुआ। इतिहास में इसे बंगभंग के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 5. प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ ? 2 अंक

उत्तर- 1 अगस्त, 1914 – जर्मनी ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 2 अगस्त, 1914 – ओटोमन साम्राज्य और जर्मनी ने गठबंधन की एक गुप्त संधि पर हस्ताक्षर किए। 4 अगस्त, 1914 – जर्मनी ने बेल्जियम पर आक्रमण किया। इसी दिन ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

प्रश्न 6. भारत का मैनचेस्टर किस शहर को कहा जाता है ? 3 अंक

उत्तर- गुजरात राज्य में, अहमदाबाद शहर को मुख्य रूप से “भारत का मैनचेस्टर शहर” के रूप में जाना जाता है। अहमदाबाद गुजरात में साबरमती नदी के किनारे स्थित है। पहली मिल की स्थापना वर्ष 1859 में हुई थी।

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 7. संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य कौन कौन है ? नाम लिखिए। 3 अंक

उत्तर- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाँच स्थायी सदस्य हैं- अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस और फ़्रांस. स्थायी सदस्यों को वीटो पावर मिला हुआ है.

प्रश्न 8. उद्योग शब्द का क्या तात्पर्य है ?

उत्तर- किसी विशेष क्षेत्र में भारी मात्रा में सामान का निर्माण/उत्पादन या वृहद रूप से सेवा प्रदान करने के मानवीय कर्म को उद्योग (industry) कहते हैं।

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 9. स्वदेशी का क्या अर्थ है ? 5 अंक

उत्तर- स्वदेशी का अर्थ है- ‘अपने देश का’ अथवा ‘अपने देश में निर्मित’। वृहद अर्थ में किसी भौगोलिक क्षेत्र में जन्मी, निर्मित या कल्पित वस्तुओं, नीतियों, विचारों को स्वदेशी कहते हैं।

खंड (ब) (प्रोजेक्ट कार्य)

प्रश्न 10. संयुक्त राष्ट्र संघ की कुछ विशेष संस्थाओं के नाम लिखकर उनका नामांकित चित्र बनाएं। 5 अंक

Leave a Comment