अध्यापकों ने किया नवीन पेंशन स्कीम का होलिका दहन

म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अध्यापक प्रकोष्ठ एवं (नेशनल मूवमेन्ट आफ ओल्ड पेंशन स्कीम संघ के बैनर तले सन् 2004 से बंद कर्मचारीयों की पुरानी पेंशन को बाल करने अध्यापकों ने प्रांतीय आहवाहन पर न्यू पेंशन स्कीम ( एन.पी.एस. ) रूपी होलिका दहन कर अपना आक्रोष दर्शाया वहीं संघ ने बताया कि वर्तमान में कुछ राज्यों की संवेदनशील सरकार द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर निणय लिया गया वहीं म.प्र सरकार पुरानी पेंशन को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है इसी के विरोध में आज 17 मार्च 2022 को पंडित योगेन्द्र दुबे जी के मार्गदर्शन में जबलपुर जिले के अन्तर्गत एन.पी.एस. को समाप्त कर ओ. पी. एस. पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर नई पेंशन समाप्ति रूपी होलिका को दहन पुरानी पेंशन योजना की मांग की गई।

जिसमे संघ के मुकेश सिंह, नितिन अग्रवाल, योगेन्द्र मिश्रा, गगन चौबे , राकेश उपाध्याय, दीपक सोनी, मनोज सेन, धीरेन्द्र सोनी, नितिन शर्मा, मोहम्मद तारिख, महेश कोरी अभिषेक मिश्रा, श्याम नारायण तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, राकेश दुबे, गनेश उपाध्याय पवन ताम्रकार, देवदत्त शुक्ला, सोनल दुबे, संतोष पटेल, आदित्य दीक्षित वर्षा अग्रवाल, गरिमा सोनी बबीता कनौजिया, प्रमिला सोनी, शिखा शाडिल्य, सुनीता सोनी, रेनू सरावगी, दीपलता ठाकुर श्रृद्धा सोनी आदि के द्वारा (एन.पी.एस.) का होलिका दहन किया। जबलपुर में अध्यापकों ने किया नवीन पेंशन स्कीम का होलिका दहन।

Leave a Comment