UP Board class 9th social science half yearly paper solution 2021

9th half yearly paper 2021 UP Board, Class 9th social science half yearly syllabus 2021 up board,9 social science half yearly paper 2021

Class 9th social science half yearly model paper 2021 UP Board:

सत्र – 2021 – 22

                  आदर्श प्रश्न – पत्र

                         कक्षा -9

विषय – सामाजिक विज्ञान ( केवल प्रश्न पत्र )

समय : 3 घण्टे 15 मिनट                     पूर्णांक – 70

सामान्य निर्देश –  

i. प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

ii. यह प्रश्न पत्र दो खण्डों ‘अ’ एवं ‘ब’ में विभाजित है।

iii  खण्ड ‘अ’ में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।

iv. खण्ड ‘ब’ 50 अंकों का है। इसमें वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-2 एवं मानचित्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं- ‘क’- विश्व का मानचित्र, ‘ख’ भारत का – मानचित्र

V. प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित है।

vi. दिये गये मानचित्र को उत्तरपुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।

vii. दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न लिखने के लिए दिये गये है।

खण्ड ‘अ’                2O अंक

बहुविकल्पीय प्रश्न

1.  रूस की 1917 की अक्टूबर क्रांति का क्या परिणाम हुआ ?

(अ) जारशाही और सशक्त हुई।

(ब) जारशाही का अन्त हो गया।

(स) दो दलीय राजनीतिक व्यवस्था लागू की गयी।

(द) बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था लागू की गयी।

2. शब्द की किस भाषा से संबंधित है ?

(अ) लैटिन

(ब) अंग्रेजी 

(स) यूनानी 

(द) जर्मन

3. सामाजिक आर्थिक समानता का समर्थक है ?

(अ) उदारवाद 

(ब) समाजवाद 

(स) व्यक्तिवाद 

(द) आदर्शवाद

4.फ्रांसीसी समाज में ‘टाईथ नामक ‘ कर की वसूली वहां का कौन सा वर्ग करता था ?

(अ) कुलीन वर्ग 

(ब) सामान्य वर्ग 

(स) पादरी वर्ग 

(द) किसान और कारीगर वर्ग

5.निम्नलिखित में कौन सा तत्व भारतीय संविधान की भावनाओं के विपरीत है ?

(अ) स्वतंत्रता

(ब) समानता 

(स) धर्मनिरपेक्षता 

(द) सांप्रदायिकता

6. ‘बुग्याल’ किसे कहते हैं ?

(अ) ऊंचे पहाड़ों में स्थित घास के मैदान को 

(ब) दवाब में स्थित घास के मैदान को

(स) दक्षिण भारत के घास के मैदान को 

(द) कुमाऊँ और गढ़वाल की निचली पहाड़ियों के शुष्क या सूखे इलाके को

7. मार्सिले क्या है?

(अ) इंग्लैंड का राष्ट्रगीत

(ब)  फ्रांस का राष्ट्रगान

(स)  जर्मनी का राष्ट्रगान

(द)  रूस का राष्ट्रीय गीत

8.निम्नलिखित में से कौन सा तर्क लोकतंत्र के अर्थ के विपरीत है –

(अ) लोकतंत्र जनता का जनता के लिए शासन है

(ब) लोकतंत्र में लोक कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जाता है

(स) लोकतंत्र में एक ही धर्म को मानने वाले लोग रहतेहैं

(द) लोकतंत्र में पथ निरपेक्षता का पालन किया जाता है

9. संविधान में वर्णित ‘पंथ निरपेक्षता’ का क्या अर्थ है

(अ) नागरिकों को किसी एक धर्म को मानने की स्वतंत्रता रहती है

(ब) नागरिकों को किसी भी धर्म को मानने की स्वतंत्रता नहीं होती

(स) सरकार सभी धर्मों आदर्शों को मान्यताओं को सम्मान देती है सम्मान देती है

(द)उपरोक्त में से कोई नहीं ।

10. स्तालिनके सामूहिक करण कार्यक्रम ने किस वर्ग को सर्वाधिक प्रभावित किया ?

(अ) किसान बारे में

(ब) औद्योगिक वर्ग

(स) धार्मिक वर्ग

(द) प्रशासनिक वर्ग

11. भारत की किस नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है ?

(अ) गोदावरी

(ब) ब्रह्मपुत्र

(स)  ताप्ती

(द) कृष्णा

12.यदि आप ग्रीष्मावकाश मे कवरत्ती जाना चाहते है तोकिस केंद्र शासित प्रदेश में जाएंगे ?

(अ) पांडिचेरी

(ब) लक्षद्वीप

(स) अंडमान निकोबार

(द) द्वीप और दमन

13. मेरा मित्र एक ऐसे देश का निवासी है जिस देश की सीमा भारत देश की सीमा के साथ नहीं लगती है वह देश कौन सा है ?

(अ) भूटान

(ब) ताजिकिस्तान

(स) बांग्लादेश

(द) नेपाल

14. निम्नलिखित में जनसंख्या वृद्धि का कारण क्या है?

(अ) उच्च जन्म दर

(ब) निम्न मृत्यु दर

(स) निरक्षरता 

(द) उपयुक्त सभी

15. निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक गतिविधि नहीं है?

(अ) कृषि

(ब) खनन

(स)  उत्खनन

(द) बैंकिंग

16. निम्न में कौन एक गैर – आर्थिक गतिविधि है ?

(अ) बाजार में मछली

(ब) एक निजी फार्म में काम करना

(स) परिवार के लिए खाना बनाना

(द) एक संस्थान में शिक्षण कार्य करना

17.भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन सा नहीं है ?

(अ) अक्षांश

(ब) कर्क रेखा

(स) वायु दाब एवं पवन

(द)  जनसंख्या

18. निम्न में से खाद्य – असुरक्षित वर्ग कौन है ?

(अ)पारंपरिक दस्तकार

(ब) लघु किसान 

(स) बड़े काश्तकार

(द) मिल – मजदूर

19. एक व्यक्ति कागजों से लिफाफे बना रहा है उसकी गतिविधि को किस क्षेत्र में सम्मिलित किया जाना चाहिए ?

(अ) प्राथमिक क्षेत्र

(ब) माध्यमिक क्षेत्र

(स) तृतीयक क्षेत्र

(द)  सूचना क्षेत्र

20.आपके विचार में भारत किस क्षेत्र में रोजगार के सर्वाधिक अवसर सृजित कर सकता है –

(अ)प्राथमिक क्षेत्र

(ब) द्वितीयक क्षेत्र

(स)  तृतीयक क्षेत्र

(द) अ और ब दोनों

खण्ड  ‘ ब ‘                 50अंक

1. भारत में ‘चरवाही टैक्स’ का चरवाहों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए ।

                          अथवा

‘अपराधी जनजाति अधिनियम’ का घुमन्तु किस्म के लोगों पर पड़ने वाले दों प्रभावों को लिखिये।

2. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को सरकार के अन्य स्वरूपों की अपेक्षा बेहतर क्यों माना जाता है? इसके पक्ष में दो तर्क दीजिए |

                             अथवा

किसी भी देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के लिए संविधान क्यों आवश्यक होता है? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए जो आपकी दृष्टि में अति आवश्यक हों। 

3. यदि भारत के मैदानी क्षेत्र में गंगा नदी न होती तो मैदानी क्षेत्र पर इसका क्या प्रभाव पड़ता ? स्पष्ट कीजिए । 

                           अथवा

भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा क्यों दी जाती है? इसके दो कारण बताइये। 

4. भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी और मानव पूँजी में से किसे आप सबसे अच्छा समझते है? और क्यों?

                         अथवा

क्या शिक्षित बेरोजगारी भारत की प्रमुख समस्या है? इस सम्बन्ध में अपना मत स्पष्ट कीजिए।

वर्णनात्मक -2 ( उत्तर लगभग 150 शब्दो मे दीजिए )

5. फ्रान्स की क्रान्ति कब हुयी थी? इस क्रान्ति ने विश्व को किस प्रकार प्रभावित किया? 

                            अथवा

समाजवाद से क्या तात्पर्य है? समाजवादी किस प्रकार का परिवर्तन चाहते थे? 

6. मूल अधिकार से क्या आशय है? वर्तमान संदर्भ में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए। 

                          अथवा

गठबंधन सरकार का क्या अर्थ है? गठबंधन सरकार के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री की शक्तियों की विवेचना कीजिए। 

7. मानसून से क्या तात्पर्य है? मानसून के वापसी का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

                            अथवा

जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों का उल्लेख कीजिए। 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर घटने के क्या कारण है? किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए|

8. हरित क्रांति का क्या अर्थ है? भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में हरित क्रान्ति का क्या योगदान है? स्पष्ट कीजिए |

                           अथवा

खाद्य सुरक्षा किसे कहते हैं? भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है? स्पष्ट कीजिए

9. मानचित्र कार्य

क. निम्नलिखित स्थानों को दिये गये विश्व के रेखा-मानचित्र में ● चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइये। सही नाम तथा सही अंकन के लिए 1½, 1/2 अंक निर्धारित है।

(i) मित्र राष्ट्र में सम्मिलित किसी एक देश का नाम

(ii) ‘केन्द्रीय शक्ति’ में सम्मिलित किसी एक देश का नाम

(iii) भारत के उस राज्य का नाम जहाँ गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग रहते

(iv) अफ्रीका का वह क्षेत्र जिसे मसाई लैंड कहा जाता है

(v) वह स्थान जो 1789 की क्रान्ति के समय फ्रांस की राजधानी थी

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)

निर्देश – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

(i) मित्र राष्ट्र में सम्मिलित किसी एक देश का नाम लिखिए |

(ii) केन्द्रीय शक्ति में सम्मिलित किसी एक देश का नाम लिखिए।

(ii) भारत के उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग रहते है।

(iv) अफ्रीका के उस क्षेत्र का नाम लिखिए जिसे मसाई लैंड कहा जाता है 

(v)1789 की क्रान्ति के समय फ्रांस की राजधानी का नाम लिखिए।

ख. निर्देश: भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –

(i) भारत के पश्चिमी घाट से पूर्वी घाट तक बहने वाली एक नदी का नाम चिह्न द्वारा दर्शाएं।

(ii) राजस्थान के मरुस्थल का नाम लिखकर चिह्न द्वारा दर्शाएं।

(iii)भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक बन्दरगाह • चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाएं।

(iv) उत्तर प्रदेश की राजधानी • चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाएं।

(v) गुजरात में स्थित खाड़ी का नाम चिह्न सहित दर्शाएं।

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु मानचित्र कार्य विकल्प के रूप में)

1- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

(i) पश्चिम से पूर्व बहने वाली एक नदी का नाम लिखिए।

(ii) पूर्वी घाट पर स्थित एक बन्दरगाह का नाम लिखिए।

(iii) राजस्थान के एक मरुस्थल का नाम लिखिए |

(iv) उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लिखिए | 

(v) गुजरात में स्थित खाड़ी का नाम लिखिए |