jac Class 10th Hindi Set-1 Model Question Paper 2022

Class 10th Model Question के अंतर्गत Hindi set-A विषय के 40 प्रश्नों का objective questions देखने जा रहे हैं। JCERT ने 1st. Terminal Exam. के लिए हर विषय से पांच माॅडल सेट जारी किया है। यह माॅडल सेट -1 है। इसके बाद सभी पांचों सेट इसी बेबसाइट पर जारी किया जायेगा। ये सभी प्रश्न 1st Terminal Exam. के लिए अति महत्वपूर्ण है। जैसा कि विदित है 1st terminal exam. 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच होना है। pdf file download भी कर सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं 40 प्रश्नों का सेट

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ,राँची झारखंड प्रथम सावधिक परीक्षा
प्रतिदर्श प्रश्न पत्र सेट -1
कक्षा – 10
विषय – हिंदी ‘A’
समय – 1 घंटा 30 मिनट
पूर्णांक – 40


सामान्य निर्देश : –
>सभी प्रश्न अनिवार्य हैं
> प्रश्नों की कुल संख्या 40 है
>प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है
> प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे ।

खंड ‘क’ (अपठित बोध)

निर्देश : – निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 1 – 5 तक के लिए सही विकल्प का चयन करें ।

किसी भी व्यक्ति को अपने देश से प्रेम होता है देश प्रेम स्वाभाविक है हम जिस देश में रहते हैं वह उसका हमारे ऊपर भारी ऋण होता है हम देश की जलवायु में पलते हैं देश की मिट्टी में ही गिरते उठकर बड़े होते हैं धरती मां के द्वारादिए गए अन्य से हमारा भरण पोषण होता है देश में रीति रिवाजों को निभाना बिल धर्मों को सम्मान की दृष्टि से देखना तथा उन पर गर्व करना देश प्रेम है हमें देश की उन्नति के लिए सभी को समानता तथा सहृदयताका पाठ पढ़ना और पढ़ाना चाहिए ।

1. हम किसके ऋणी है?
A . मातृभूमि
B . स्वयं
C . धन
D . धर्म

2. मनुष्य की श्रेष्ठता की ?
A . गंदेहो जाते हैं
B . मिट्टी से लथपथ हो जाते हैं
C . गिरकर उठकर बड़े होते हैं
D . इनमें से कोई नहीं

3 . हमारा भरण पोषण किसके द्वारा होता है ?
A . दान से मिले अन्य से
B . धरती मां के द्वारा दिए गए अन्य से
C . विकल्प A एवं B दोनों
D . इनमें से कोई नहीं

4 .देश की उन्नति के लिए हम क्या करें ?
A . अपने रीति रिवाज की निंदा करें
B . अपने मन का कार्य करें
C . हम ऋण ले
D . सभी को समानता तथा सहृदयताका पाठ पढ़ाएं और पढ़ें

5 . देश प्रेम क्या है ?
A . देश के प्रति रीति-रिवाजों को निभाना और विभिन्न धर्मों को सम्मान
B . देश से सब कुछ प्राप्त करना और बदले में कुछ नहीं देना
C . शांतिपूर्वक आराम करना
D . केवल अपने भरण-पोषण की चिंता करना ।

निर्देश:- प्रस्तुत पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 6-10 तक के लिए सही उत्तर का चयन करें।

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है,
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना गिरकर चढ़ना ना अखरता है,
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है,
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में,
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

6. किस से डर कर नौका पार नहीं होती?
A.नदी से डरकर
B. लहरों से डरकर
C. लोगों से डरकर
D. खुद से डरकर

7. नन्ही चींटी दाना लेकर कहाँ चढ़ती है?
A. दीवारों पर
B. पहाड़ों पर
C. छतों पर
D. कहीं नहीं

8.मन का विश्वास रंगों में क्या भरता है
A. भय
B. हताशा
C .साहस
D. निराशा

9 . सिंधु में डुबकियां कौन लगाता है
A. चींटी
B. लहरें
C. गोताखोर
D. कवि

10 .कैसे लोगों की हार नहीं होती
A . डरने वालों की
B . डराने वालों की
C . कोशिश करने वालों की
D . कोशिश नहीं करने वालों की

11 . इनमें से किसबाग में अकर्मक क्रिया है?
A.सीता गाती है
B. वह किताब पड़ता है
C. मोहन सो रहा है
D . लता चाय पी रही है .

12. कौन-सा वाक्य सकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
A. बच्चा रोता है
B. लड़का हँसता है
C. रीता खाना खाती है
D. पक्षी उड़ रहे हैं

13. ‘जलज’ का अनेकार्थी नहीं है?
A. कमल
B. मोती
C. मछली
D. बादल

14. दो पदों या शब्दों के मेल से बना तीसरा पद क्या कहलाता है?
A. संधि
B. समास
C. उपसर्ग
D. प्रत्यय

15 . प्रतिदिन कौनसा समास हैं।
A. अव्ययीभाव
B. कर्मधारय
C. तत्पुरुष
D. बहुब्रीहि


16 . ‘ नीला है जो कंठ नीलंकठ ‘ किस समास का विग्रह है ?
A. तत्पुरुष
B. कुर्मधारय
C. अव्ययीभाव
D. बहुव्रीहि


17 . ‘जब वर्षा होती है तब मोर नाचने लगते हैं। रचना के आधार पर वाक्य का भेद बताएँ ?
A. सरल वाक्य
B. संयुक्त वाक्य
C. मिश्र वाक्य
D. उपवाक्य

18 . जिस वाक्य में कर्ता के काम को प्रधानता दी जाती है वहां कौन- सा वाच्य होता है ?
A. कर्तृवाच्य
B. कर्मवाच्य
C. भाववाच्य
D. इनमें से कोई नही

19 . बालक चाँद _______ देख रहा है।
A . की और
B. क्या
C. क्यों
D. कैसे

20 . निम्न में से कौन सा शब्द समुच्चयबोधक अव्यय शब्द है ।
A. धीरे-धीरे
B. अरे
C. अथवा
D. वाह

खंड – ग (पाठ्यपुस्तक)

निर्देश:- प्रस्तुत गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 21-24 तक के लिए सही उत्तर का चयन करें।

उधौ तुम हौ अति बड़भागी,
अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी । पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी ।
ज्यौं जल माह तेल की गागरि, बूँद न ताकौ लागी । प्रीति नदी मैं पाऊं न बोरयौ, दृष्टि न रूप परागी। ‘सूरदास’ अबला हम भोरी गुर चाँटी ज्यौंपागी ||




21.इस पद के रचयिता कौन हैं?
A . कबीर दास
B. तुलसीदास
C. रैदास
D. सूरदास


22. गोपियाँ किसकी अनन्य भक्त थीं?
A. राधा
B. कृष्ण
C. उद्धव
D. सूरदास


23.’पुरइनि पात’ का क्या अर्थ है?
A. पीपल का पत्ता
B. केले का पत्ता
C. कमल का पत्ता
D. कदंब का पत्ता


24.गोपियों ने उद्धव के व्यवहार की तुलना किससे की है?
A. गुड़ खाई हुर्ई चीटियों से की है
B. दीपक और बाती से कोई है
C. कमल के पत्ते और तेल के मटके से की है
D. फूथ और भौंरे से की है

निर्देश:- निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए

25.किस महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है? ‘अट नहीं रही है’ कविता के आधार पर बताएँ?
A. फागुन
B. सावन
C. भादो
D. आसाढ़

26.’उत्साह’ और ‘अट नहीं रही है इन दोनों कविताओं के कवि कौन हैं?
A. जयशंकर प्रसाद
B. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला ‘
C. महादेवी वर्मा
D. सुमित्रानंदन पंत

27.किसकी मुस्कान इतनी मोहक है कि मुर्दे में भी जान डाल सकती है?
A. माँ की
B. पिताजी की
C. नन्हे शिशु की
D. दादाजी की

28.’फसल’ कविता के अनुसार बताएँ कि फसल किनका बदला हुआ रूप है?
A. नदियों का
B. बादलों का
C. सूर्य की किरणों का
D. बीजो का

निर्देश: प्रस्तुत गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 29-32 तक के लिए सही उत्तर का चयन करें।

बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष उस दिन देखा गया, जिस दिन उनका बेटा मरा। इकलौता बेटा था वह कुछ सुस्त और बोदा सा था, किंतु इसी कारण बालगोबिन भगत उसे और भी मानते। उनकी समझ में ऐसे आदमियों पर ही ज्यादा नजर रखनी चाहिए या प्यार करना चाहिए क्योंकि यह निगरानी और मोहब्बत के ज्यादा हकदार होते हैं। बड़ी साध से उसकी शादी कराई थी। पतोहू बड़ी सुभग और सुशील मिली थी। घर की पूरी प्रबंधिका बनकर भगत को बहुत कुछ दुनियादारी से निवृत्त कर दिया था।



29.बेटे के मरने पर बालगोबिन भगत क्या कर रहे थे?
A. रो रहे थे
B. गा रहे थे
C. हँस रहे थे
D. नाच रहे थे

30. भगत जी का बेटा कैसा था?
A. चालाक
B. ईमानदार
C. चतुर
D. सुस्त और बोदा सा

31. भगत जी की पतोहू कैसी थी?
A. सुंदर और झगड़मे वाली
B. घर का ख्याल नहीं रखने वाली
C. सुभग और सुशील होने के साथ ही घर की पूरी प्रबंधिका
D. असंवेदनशील

32. ‘बोदा’ का क्या अर्थ है?
A. मोटा
B. ज्ञानी
C. सुंदर
D. कम बुद्धि बाला


निर्देश:- निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए

33.नेताजी का चश्मा पाठ में पानवाला किस तरह का व्यक्ति था ?
A. मोटा और बातूनी व व्यक्ति था।
B. तुनक मिजाज और चिड़चिड़ा स्वभाव का व्यक्ति था।
C. भावुक और सबकी मदद करने वाला व्याक्ति था ।
D. एक मोटा , हँसमुख और खुशमिजाज व्यक्ति था |

34.नेताजी का चश्मा पाठ में नेताजी की प्रतिमा किस चीज की बनी थी?
A. मिट्‌टी की
B. संगमरमर पत्थर की
C. मोम की
D. लाय पत्थर की

35.नेता जी की मूर्ति पर चश्मा कौन बदलता था ?
A. हालदार
B. पानवाल
C. कैप्टन
D. लेखक

36.’नेताजी का चश्मा’ पाठ के लेखक कौन हैं?
A. रामवृक्ष बेनीपुरी
B. स्वय प्रकाश
C. शिवपूजन सहाय
D. नागार्जुन

निर्देश:-प्रस्तुत गद्द्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 37-40 तक के लिए सही उत्तर का
चयन करें।

ऐसे- ऐसे नाटक हम लोग बराबर खेलते रहते थे। बटोही भी कुछ देर ठिठककर हम लोगों के तमाशा देख लेते थे। जब कभी हम लोग ददरी के मेले में जाने वाले आदमियों का झुंड देख पाते तब कूद कूद कर चिल्लाने लगते थे -चलो भाइयों ददरी सत्तू किसान की मोटरी । अगर किसी दूल्हे की आगे आगे जाते हुई ओहारदार पालकी देख पाते तब खूब जोर से चिल्लाने लगते थे- ‘रहरी में रहरी पुरान रहरी डोला के कनिया हमार महरी।’ इसी पर एकबुढ़े वर ने हम लोगों को बड़ी दूर तक खदेर कर ढेलों से मारा था।


37.प्रस्तुत गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
A. माता का अंचल
B. जॉर्ज पंचम की नाक
C. साना साना हाथ जोड़ि
D. मैला आंचल

38.लेखक क्या खेलते थे?
A. लूडो
B. क्रिकेट
C. नाटक
D. गिल्ली डंडा

39.इस गद्यांश में किस मेले की चर्चा की गई है?
A. सोनपुर का मेला
B. ददरी का मेला
C. जगन्नाथपुर का मेला
D. दशहरे का मेला


40.’रहरी’ किसे कहते हैं?
A. राही को
B. रह को
C. अरहर दाल को
D. स्त्री का नाम

Jharkhand Board class 12th model paper download 2022