Happy Bhai Dooj 2021 Wishes :भाई दूज के मौके पर शेयर करें खूबसूरत Photos, Wallpapers, Messages, Shayari, Quotes

भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया को पड़ता है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की पूजा करती है और शुभ टीका मुहूर्त में तिलक लगाती हैं। फिर भाई की आरती उतारकर मुंह मीठा कराती हैं और भगवान से भाई की लंबे और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करती है। इसके बाद भाई बहनों में उपहारों का आदान-प्रदान होता है। इस भाई दूज के मौके पर जरूर शेयर करें ये खूबसूरत Photos, Wallpapers, Messages, Shayari, Quotes..

हे ईश्वर बहुत प्यारा हैं मेरा भाई
मेरी मां का दुलारा हैं मेरा भाई
न देना उसे कोई कष्ट भगवान
जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन..!!!
हैप्पी भाईदूज 2021

Happy Bhai Dooj 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos, Pics:

पंच दिवसीय त्योहार दिवाली के पांचवें दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भैया दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करके, उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना के आग्रह पर उनके घर गए थे। यमुना को दिए गए वरदान स्वरूप ही इस त्योहार को मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस साल यह त्योहार 6 नवंबर को मनाया जाएगा।

भाई दूज के दिन विवाहित स्त्रियां अपने भाइयों को घर बुलाती हैं और उन्हें अपने हाथों से बना खाना खिलाती हैं। पूरे देश में भाई दूज का यह त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन आप अपने भाई-बहनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को इन मैसेज के जरिए शभकामनाएं दे सकते हैं

Bhai Dooj 2021: भाई को टीका करने का सबसे शुभ मुहूर्त और विधि यहां जानिए

भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। क्योंकि इस पर्व की कहानी मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ी है। जानिए भाई दूज पर टीका करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और इस पर्व का महत्व।

Bhai Dooj 2021 Muhurat, Puja Vidhi भाई दूज (भैया दूज) 2021:

भाई दूज का पर्व इस बार 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को घी का टीका लगाती हैं और उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। भााई अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार भेंट करते हैं। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। क्योंकि इस पर्व की कहानी मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ी है। जानिए भाई दूज पर टीका करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और इस पर्व का महत्व।

भाई दूज 2021 मुहूर्त (Bhai Dooj 2021 Muhurat):

भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10 PM से 03:21 PM तक रहेगा।
भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।
द्वितीया तिथि की शुरुआत 05 नवम्बर को 11:14 PM बजे पर हो जाएगी।
द्वितीया तिथि की समाप्ति 06 नवम्बर को 07:44 PM पर होगी।

भाई दूज पूजा थाली ऐसे करें तैयार:

थाली में सिंदूर, फूल, साबुत चावल के कुछ दाने, चांदी का सिक्का, पान का पत्ता, सूखा नारियल यानी गोला, फूल माला, कलावा, मिठाई, दूब घास और केला रखें।

भाई दूज मंत्र: भाई दूज के दिन टीका करते समय बहन को भाई के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें।।

इस तरह करें पूजा: बहनें सुबह जल्दी उठकर स्नान कर भगवान विष्णु और गणेश जी की अराधना करें। इस दिन भाई के हाथों में सिंदूर और चावल का लेप लगाया जाता है। उसके बाद भाई के हाथों में पान के पांच पत्ते, सुपारी और चांदी का सिक्का रखा जाता है। फिर भाई के हाथ पर कलावा बांधा जाता है। बहन कलावा बांधते हुए भाई की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना के लिए मंत्र पढ़ती है। कहीं कहीं बहनें भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं। फिर इसके बाद कलावा बांधती हैं। मिठाई या माखन मिश्री से भाई का मुंह मीठा किया जाता है। कई जगह इस दिन शादीशुदा बहन के घर भाई जाकर भोजन करते हैं और उन्हें उपहार देते हैं।